टैगोर विद्या निकेतन में बच्चों को बांटा गया एक्सपायरी खाद्य पदार्थ

1000537815

टैगोर विद्या निकेतन में बच्चों को बांटा गया एक्सपायरी खाद्य पदार्थ, मचा हड़कंप

गणतंत्र दिवस पर बच्चों की सेहत से खिलवाड़, स्कूल में बांटा गया एक्सपायरी नाश्ता

सेकड़ो बच्चों की जान जोखिम मे, टैगोर विद्या निकेतन में एक्सपायरी खाद्य सामग्री वितरण का आरोप

एक्सपायरी  गुड़ पट्टी बांटने का मामला, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई की तैयारी


गाडरवारा।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर टैगोर विद्या निकेतन (T.V.N.) स्कूल में बच्चों को एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बांटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को एक्सपायरी नमकीन, गुड़ पट्टी और चिप्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल में लगभग सैकड़ो बच्चे मौजूद थे, जिन्हें यह नाश्ता वितरित किया गया। कुछ बच्चों द्वारा खाद्य सामग्री खराब होने की शिकायत भी की गई, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

मामले पर स्कूल संचालक ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि नाश्ते के लिए भोपाल से नमकीन और गुड़ पट्टी मंगवाई गई थी, जिनमें से कुछ सामग्री की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी। संचालक का यह भी कहना रहा कि एक-दो बच्चों ने ही शिकायत की, बाकी किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई।

वहीं, इस मामले पर शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्हें टैगोर विद्या निकेतन में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बांटे जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद वे स्वयं स्कूल पहुंचीं, लेकिन स्कूल संचालक से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। स्कूल के कर्मचारियों से बातचीत में सामने आया कि यह खाद्य सामग्री अक्टूबर माह में मंगवाई गई थी, जिसमें से कुछ सामान एक्सपायरी हो चुका था।

शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा मौके पर पहुंचकर संबंधित बिल जप्त किए गए हैं और पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच के बाद स्कूल प्रबंधन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद अभिभावकों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।