जनसुनवाई

1000546728

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने आवेदिका श्रीमती संतोष तिवारी को सौंपा 10 हजार रुपये का चैक
दिव्यांग हरिओम पाराशर को मिली व्हीलचेयर
कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में आए 120 आवेदन

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

      जनसुनवाई में गोटेगांव के श्रीधाम नयाबाजार निवासी आवेदिका श्रीमती संतोष बाई ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें इलाज के लिए मुंबई आना - जाना होता है। उन्होंने बताया कि उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उनके पिता पैरालाइज हैं तथा उनकी माता मजदूरी करती हैं। परिवार में कोई स्थायी कमाने वाला सदस्य नहीं है। उन्होंने उपचार के लिए मुंबई आने- जाने के किराये हेतु आर्थिक सहायता की मांग की थी। इस पर कलेक्टर ने उन्हें मौके पर ही 10 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

      इसी प्रकार जनसुनवाई में करेली तहसील के ग्राम निवारी निवासी विष्णु प्रसाद ने बताया कि आधार कार्ड अपडेट न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने मौके पर ही उनका आधार अपडेट करवाया तथा दिव्यांग हरिओम पराशर को व्हीलचेयर प्रदान की।

      जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 120 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।