बजट 2026

1000543296

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. बजट भाषण में उन्होंने कहा कि वैश्विक हालात में अनिश्चितता के बावजूद सरकार ने हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित की है. भारत की आर्थिक दिशा स्थिर रही है और देश 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है. लगातार नौवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आर्थिक विकास को मजबूत करना और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है. यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर आधारित है.

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार ने हमेशा असमंजस की जगह ठोस कदम उठाए हैं. हमने बड़े आर्थिक सुधार किए हैं, वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है और मुद्रा स्थिरता के साथ-साथ सार्वजनिक निवेश पर विशेष ध्यान दिया है. जानिए निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की बड़ी बातें

उत्पादकता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ाते हुए आर्थिक विकास को तेज और सतत् बनाए रखना। 

 लोगों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमताओं का निर्माण करना। 

 सबका साथ, सबका विकास विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना।

बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल की होगी स्थापना, शिक्षा से और सशक्त बनेंगी देश की बेटियां। 

सरकार ने रक्षा मंत्रालय को वर्ष 2026-27 के लिए 7.8 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए 2.1 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय के पास राफेल लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और मानवरहित हवाई वाहनों जैसे कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं।

कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को राहत; दवाइयां हुई सस्ती

महात्मा गांधी स्वराज योजना के तहत खादी, हस्तशिल्प रोजगार को बढ़ावा

देश में खुलेंगे 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान. मेडिकल टूरिज़्म के लिए 5 हब बनाने में राज्यों को मिलेगी मदद.

 

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।