कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नगर परिषद चीचली के सभाकक्ष में परंपरागत पीतल बर्तन निर्माण व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों एवं कारीगरों के साथ संवाद किया
- bySatendra Mishra
- 04 Feb 2026, 08:17 PM
- 3 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नगर परिषद चीचली के सभाकक्ष में परंपरागत पीतल बर्तन निर्माण व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों एवं कारीगरों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीतल शिल्प हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे आधुनिक बाजार की मांग के अनुरूप विकसित किए जाने की आवश्यकता है।
कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कारीगरों को अपने व्यवसाय के प्रचार-प्रसार एवं विपणन के लिए नवीन तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि पीतल व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को आधुनिक डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके उत्पादों को व्यापक बाजार मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पात्रता के अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग किया जाएगा, ताकि कारीगर आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, महाप्रबंधक उद्योग श्री पंकज पटेल, नाबार्ड श्री उज्जवल कांत, एलडीएम श्री अरुण कुमार सिंह, सीएमएचओ चीचली श्री राकेश मिश्रा, अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा पीतल व्यवसाय से जुड़े कारीगर एवं व्यापारी मौजूद थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त
- 04 February, 2026
- 2 Mins
