कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय प्राथमिक शाला रांकई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामुदायिक विकास निधि (सीएसआर) के अंतर्गत शैक्षणिक सहित अन्य सामग्री विद्यालय को सौंपी
- bySatendra Mishra
- 04 Feb 2026, 12:20 PM
- 3 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिले की जनपद पंचायत करेली के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय प्राथमिक शाला रांकई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सामुदायिक विकास निधि (सीएसआर) के अंतर्गत शैक्षणिक सहित अन्य सामग्री विद्यालय को सौंपी।
बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की पहल पर विद्यालय को प्रिंटर सुविधा सहित दो कम्प्यूटर, सोलर पैनल, दो वाटर कूलर, विद्यार्थियों के बैठने हेतु 21 टेबल-डेस्क एवं दो अलमारियाँ प्रदान की गईं। इसके अलावा सामुदायिक विकास निधि (सीएसआर) के अंतर्गत स्कूल की रंगाई - पुताई भी की गई है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सिंह ने विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणजनों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि डिजिटल संसाधनों एवं आवश्यक शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता से बच्चों की अध्ययन गुणवत्ता में सुधार होगा तथा उन्हें आधुनिक शिक्षा से जोड़ने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदान की गई सामग्री का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को अधिकतम शैक्षणिक लाभ प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
Latest News
अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त
- 04 February, 2026
- 2 Mins
