अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त

1000548117

अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम को खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए निर्देशित किया है।

     कलेक्टर के द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में खनिज, राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने  जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिए मंगलवार को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक ट्रेक्टर की ट्राली खनिज रेत तथा एक ट्रेक्टर ट्राली खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाये गए। अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त ट्रेक्टर- ट्राली के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर वाहनों को थाना सुआतला एवं थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में रखा गया।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।