अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 10वीं बार फाइनल में मारी शानदार एंट्री

1000548140

जॉर्ज के शतक और कप्तान आयुष म्हात्रे व वैभव सूर्यवंशी के अर्धशतक की बदौलत भारतीय अंडर 19 टीम ने 311 रनों के लक्ष्य को 42वें अवर में ही आसानी के साथ हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया. भारतीय युवा टीम अब तक 5 बार ट्रॉफी उठा चुकी है.

एरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों में 115 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा म्हात्रे ने 59 गेंद में 62 रन और वैभव ने 33 गेंद तेज 68 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौका और 4 छक्का शामिल था. अब फाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से होगा, जो पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 27 रनों से मात देकर फाइनल मे पहुंच है. फाइनल मुकाबल 6 फरवरी (शुक्रवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेला जाएगा.

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।