टी20 वर्ल्ड कप 2026"पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान में नहीं उतरेगी

1000543777

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले पाकिस्तान ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन साथ ही एक शर्त भी रख दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले महा-मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान सरकार का आधिकारिक रुख पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में लिखा कि 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी वर्ल्ड टी20 2026 में भाग लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।