छात्रा धन्या अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

1000544369

छात्रा धन्या अग्रवाल को मिला   राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान

नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था कार्मेल स्कूल 'करेली' की प्रतिभाशाली छात्रा धान्या अग्रवाल ने हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के लिए उन्हें हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में “राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया।

धन्या की यह सफलता उनके समर्पण, मेहनत और हिंदी भाषा के प्रति लगाव को दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।