कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
- bySatendra Mishra
- 02 Feb 2026, 09:16 PM
- 4 Mins
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न
अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा पत्रकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने निर्देशित किया कि निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर 2026 से संबंधित सभी कार्यों को इस सप्ताह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।
संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही अभियान के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने- अपने प्रभार क्षेत्र का नियमित भ्रमण करें।
बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने किसानों के पंजीयन कार्य में तेजी लाने तथा शेष किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
जनसुनवाई
Latest News
अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त
- 04 February, 2026
- 2 Mins
