कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नगर परिषद चीचली में स्थापित होने वाले एसटीपी प्लांट का किया स्थल निरीक्षण

1000547869

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नगर परिषद चीचली में स्थापित होने वाले एसटीपी प्लांट का किया स्थल निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने नगर परिषद चीचली क्षेत्र में नदी में गंदे पानी के प्रवाह को रोकने और उसका पुन: उपयोग करने के उद्देश्य से प्रस्तावित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सीवर के पानी के शोधन के लिए स्थापित किए जा रहे एसटीपी प्लांट की वर्तमान स्थिति व क्षमता और कार्य योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय नगर परिषद के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अमला उपस्थित रहा।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।