सामूहिक सूर्य नमस्कार 12 जनवरी को नरसिंहपुर में
स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस "युवा दिवस" के उपलक्ष्य में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम सोमवार 12 जनवरी को उत्कृष्ट विद्यालय स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में प्रात: 9 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।
सामूहिक सूर्य नमस्कार पल प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार 9 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर विद्यार्थियों का मैदान में एकत्रीकरण एवं सूर्य नमस्कार के लिए अपेक्षित दूरी पर पंक्तिबद्ध होंगे। प्रात: 9.20 बजे मुख्य अतिथि व अन्य जनप्रतिनिधियों का आगमन, मां सरस्वती तथा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, प्रात: 9.28 बजे मुख्य अतिथि का स्वागत व आकाशवाणी से मप्र के सभी केन्द्रों से सीधा प्रसारण, प्रात: 9.30 बजे से 10.15 बजे तक राष्ट्रीय गीत वंदे मारतम्, स्वामी विवेकानंद जी की वाणी, मुख्यमंत्री के संदेश व सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम और आभार व कार्यक्रम का समापन प्रात: 10.30 बजे किया जायेगा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
