मिट्टी व रेत का अवैध परिवहन करने पर दो ट्रेक्टर- ट्रॉली जब्त

1000640167

मिट्टी व रेत का अवैध परिवहन करने पर दो ट्रेक्टर- ट्रॉली जब्त
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण की रोकथाम के लिए कार्यवाही की जा रही है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में दिये गये निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा सघन निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है।

          इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान खनिज विभाग ने एक ट्रेक्टर ट्राली  खनिज मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर वाहन को थाना कोतवाली नरसिंहपुर की अभिरक्षा में रखा गया। इसी प्रकार ग्राम इमझिरा के पास एक ट्रेक्टर ट्रॉली  को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये पाये जाने पर प्रकरण तैयार कर वाहन को पुलिस थाना तेंदूखेड़ा की अभिरक्षा में रखा गया।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।