महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
- bySatendra Mishra
- 29 Jan 2026, 12:51 PM
- 2 Mins
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का गुरुवार (29 जनवरी 2026) को बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने नम आँखों ने अपने नेता को अंतिम विदाई दी। अजित पवार के बेटे, पार्थ और जय पवार ने अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं और मुखाग्नि दी।
वहीं, उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि पवार का बुधवार को बारामती में विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन हो गया था। चिता पर शव रखने के बाद राजकीय सम्मान के साथ तिरंगे को हटाकर उनके बेटे जय पवार को दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे समेत महाराष्ट्र सरकार के अधिकतर मंत्री मौजूद रहे।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर की ट्राली रेत व एक ट्रेक्टर ट्राली गिट्टी जब्त
- 04 February, 2026
- 2 Mins
