मध्यप्रदेश के जबलपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर रेप का आरोप लगा है

1000538813

मध्यप्रदेश के जबलपुर में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव पर रेप का आरोप लगा है। शहर के आधारताल की रहने वाली युवती ने पुलिस में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव के खिलाफ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादीशुदा होने की बात छिपाई और शादी का वादा कर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने खुद के शादीशुदा होने की बात कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी

पीड़िता ने बताया है कि युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव ऋषभ मिश्रा से उसकी पहचान साल 2020 में सोशल मीडिया पर हुई थी। सोशल मीडिया पर फ्रेंड बनने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मार्च 2022 में ऋषभ मिश्रा ने उसे मिलने के लिए उखरी रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पहुंचने पर ऋषभ ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दिसंबर 2025 में ऋषभ उसे घुमाने के लिए गोवा ले गया वहां भी होटल में उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।