गाडरवारा रक्तदान से आज भी जीवित है मानवता। समिति की 16 वीं वर्षगांठ पर 16 ने लिया संकल्प, 12 यूनिट का हुआ रक्तदान।
- bySatendra Mishra
- 04 Aug 2026, 08:26 AM
- 5 Mins
रक्तदान से आज भी जीवित है मानवता।
समिति की 16 वीं वर्षगांठ पर 16 ने लिया संकल्प, 12 यूनिट का हुआ रक्तदान।
गाडरवारा। 16 साल से रक्तदान की जागरूकता में कार्य करने वाले समाजसेवी संगठन श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति ने अपनी वर्षगांठ समाज को समर्पित करते हुए मनाई। जिसमें रक्तदान शिविर, पौधारोपण एवं शासकीय अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण का आयोजन साईं बाबा के तैलचित्र की पूजा अर्चना कर मुख्यातिथि समिति संरक्षक कुशलेन्द्र श्रीवास्तव,सिविल अस्पताल अधीक्षक डॉ उपेंद्र वस्त्रकार,संस्थापक आशीष राय,अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया,सचिव बबलू कहार,पूर्व प्राचार्य राजेश बरसैंया की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि मात्र कुछ मिनिटो के रक्तदान की प्रक्रिया से हम किसी जरूरतमंद के लिय वह जीवन का दान कर देते है जिसकी कल्पना शायद हमे महसूस ही नहीं होती पर वास्तव में रक्तदान से बढ़ाकर और कोई दान नहीं होता। कई महामारी ने हमारी जीवन शैली के साथ हमारे विचारों को भी बदल डाला। रक्त के अभाव में कई परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है और जिसने कुछ नहीं खोया उसने जरूरतमंदों के लिय रक्तदान न करके अपनी मानवता खोई है। दो दशक पूर्व रक्तदान की भ्रांतियों जैसी विषम परिस्तिथि में भी कुछ संवेदनशील संस्थाएं उभर कर आई है। उन्हीं में से श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति है जिसने विषम परिस्थितियों में मानवीय संवेदनाऔ को जिन्दा रखते हुए रक्तदान के क्षेत्र में बहुत बड़ी मिशाल पेश की जिसकी जितनी सराहना की जाये कम है। इस शिविर में समिति संस्थापक आशीष राय,पूर्व आर्मीमेन जगदीश वैष्णव,अरुण श्रीवास्तव,संजय विश्वकर्मा,सोहित जैन,संजय श्रीवास्तव,चेतन विश्वकर्मा,हरिओम कौरव, स्वपनिल सोनी,अनुराग विश्वकर्मा,श्रीमती अमरीन नाग,कुमारी जानवी राव सहित महिला एवं पुरुष सहित 12 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। साथ ही 16 जागरूक नागरिकों ने रक्तदान का संकल्प किया। सभी रक्तदान दाताओं को प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस पूरे आयोजन में लेब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र पटेल एवं सहायक अजय धारू,शाहरु खान एवं जनस्वस्थ रक्षक डॉ कमलेश सोनी,कैलाश कश्यप,रामायण मंडल अध्यक्ष अंबिका विश्वकर्मा,पवन शर्मा,सुरेंद्र पटेल,आनंद विश्वकर्मा,का विशेष सहयोग रहा।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
गाडरवारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलमबंद आंदोलन: पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
- 04 August, 2026
- 3 Mins
