छत्तीसगढ़ में बड़ा प्लेन हादसा जशपुर की पहाड़ियों से टकराया प्राइवेट जेट
- bySatendra Mishra
- 20 Apr 2026, 05:52 PM
- 2 Mins
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश की सूचना आई है. जहां नारायणपुर इलाके के चारभाट में एक प्राइवेट एयर प्लेन क्रैश हुआ है. प्लेन ऊंचाई पर क्रैश हुआ है ऐसे में पहाड़ पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और बचाव राहत दल रवाना हुआ है. लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से चढ़ाव में दिक्कत आ सकती है. क्योंकि चारों तरफ पहाड़ी है.
जशपुर जिले में यह घटना हुई है. लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि निजी विमान में कितने लोग शामिल थे. जशपुर जिले के एसएसपी लाल उमेद सिंह मौके पर पहुंचे हैं. उनका कहना है कि घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं यह जांच के बाद ही तय हो पाएगा. पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी आ रही है. इसलिए आगे की जानकारी के लिए इंतजार करने के लिए कहा गया है.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ग्राम पंचायत घघरौला कला 15 लाख की लागत का सामुदायिक भवन भष्ट्राचार की भेट चढा
- 19 April, 2026
- 1 Mins
