Follow Us:

उत्तर प्रदेश में 'ब्राह्मण' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब परिषदीय परीक्षा के प्रश्न पत्र में आए पंडित शब्द पर घमासान शुरू हो गया है

1000598733

उत्तर प्रदेश में 'ब्राह्मण' पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद अब परिषदीय परीक्षा के प्रश्न पत्र में आए पंडित शब्द पर घमासान शुरू हो गया है। कक्षा सात के संस्कृत प्रश्न पत्र पर पंडित शब्द के उपयोग पर ब्राह्मण समाज ने आक्रोष जाहिर किया है। विरोध प्रदर्शित करने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों का कहना है कि जानबूझ कर समाज को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयम बरतने और दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को कक्षा सात के संस्कृत के प्रश्न पत्र में एक प्रहेलिका (पहेली) पूछी गई, जिसमें लिखा था कि ‘वह कौन हो जो कि बिना पैर के दूर तक जाता है साक्षर है, लेकिन पंडित नहीं’? इस प्रश्न पर ब्राह्मण समाज के लोगों में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन मंत्री ब्रजेश दीक्षित का कहना है कि ये जानबूझकर किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज को जानबूझकर अपमानित किया जा रहा है। ये बर्दाश्त नहीं होगा।

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।