मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वाराणसी (काशी)- आयोध्या की यात्रा के लिए 18 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
- bySatendra Mishra
- 11 Mar 2026, 06:43 PM
- 3 Mins
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वाराणसी (काशी)- आयोध्या की यात्रा के लिए 18 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत माह मार्च में 30 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक वाराणसी (काशी)- आयोध्या की तीर्थ यात्राएं संचालित की जाना है। यह तीर्थ यात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, वाराणसी (काशी), आयोध्या, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी का संचालन किया जाएगा। इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर नरसिंहपुर ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों व जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने- अपने क्षेत्र अंतर्गत उक्त योजना का व्यापक प्रचार- प्रसार कर पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त कर पात्रता परीक्षण किया जाए और प्राप्त आवेदनों की जानकारी समय सीमा में कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर ने बताया कि पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ लेने के लिए 11 मार्च से 18 मार्च 2026 की शाम 4 बजे तक नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर की योजना शाखा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन एवं यात्रा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय की योजना शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
