सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नए मुख्यमंत्री के लिए उनका नाम घोषित कर दिया गया है. सम्राट चौधरी बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. बिहार के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल सम्राट चौधरी राज्य की नीतीश कुमार की सरकार में सन 2024 में पहली बार और 2025 में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए थे. बिहार की राजनीति के सभी ध्रुवों की सियासत के अनुभवी सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सदस्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी. बाद में वे जनता दल यूनाईटेड (JDU) और फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में पहुंचे.
मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार में 16 जनवरी 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे 58 वर्षीय सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बिहार के जानेमाने समाजवादी नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे. सम्राट चौधरी को राकेश कुमार के नाम से भी जाना जाता है.
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- 14 April, 2026
- 2 Mins
गेहूं खरीदी संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं तैयारियां पूर्ण करने के लिए जांच दल गठित
- 14 April, 2026
- 2 Mins
