भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ा फेरबदल का बिगुल बज गया है।
- bySatendra Mishra
- 13 Mar 2026, 05:56 PM
- 3 Mins
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजनीति में फेरबदल का बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद अब कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार चार से पांच नए मंत्रियों को मौका देने की तैयारी में है।
कौन-कौन हो सकते हैं शामिल?
गोपाल भार्गव: नौ बार के विधायक, अनुभव के साथ मजबूत दावेदार।
मालिनी गौड़: इंदौर की प्रभावी महिला नेता।
बृजेंद्र सिंह यादव: सिंधिया खेमे से संभावित।
शैलेंद्र कुमार जैन, प्रदीप लारिया, अर्चना चिटनीस, कमलेश शाह: लगातार चर्चा में बने हुए।
आदिवासी कोटे से भी किसी वरिष्ठ विधायक को मौका मिलने की संभावना।
खाली पद और रणनीति
मध्य प्रदेश में फिलहाल 31 सदस्यीय मंत्रिमंडल है, और चार पद खाली हैं। नई नियुक्तियों के जरिए क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को मजबूत करने की कोशिश होगी।
संगठन में बदलाव
कुछ मौजूदा मंत्रियों को संगठन में राष्ट्रीय जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं, जबकि नॉन-परफॉर्मिंग मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
नई नियुक्तियां नवरात्रि के आसपास की जा सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज,
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
