उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर के मुख्य दायित्व एवं भूमिका : सर्वेयर की भूमिका केवल गुणवत्ता परीक्षण तक सीमित
- bySatendra Mishra
- 19 May 2026, 08:07 PM
- 2 Mins
उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर के मुख्य दायित्व एवं भूमिका : सर्वेयर की भूमिका केवल गुणवत्ता परीक्षण तक सीमित
उपार्जन केन्द्रों पर सर्वेयर का कार्य केवल किसानों द्वारा लाई गई गेहूं, चना, मसूर एवं मूंग जैसी उपज की गुणवत्ता जांच करना एवं जांच रिपोर्ट तैयार करना है। सर्वेयर FAQ एवं Non-FAQ मानकों के अनुसार गुणवत्ता परीक्षण कर उसकी जानकारी सर्वेयर ऐप में दर्ज करते हैं तथा रिजेक्ट उपज के कारणों की जानकारी किसानों को देते हैं। गोदाम में भंडारण से पूर्व भी गुणवत्ता परीक्षण करना उनकी जिम्मेदारी होती है। सर्वेयर द्वारा गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमी मापक यंत्र, गुणवत्ता परीक्षण किट एवं शीपसेड (छन्नियां) जैसे उपकरणों का उपयोग किया जाता है। जबकि स्लॉट बुकिंग, पंजीयन, तौल, मात्रा/वजन सत्यापन, भुगतान, परिवहन एवं भंडारण जैसी व्यवस्थाओं का संचालन संबंधित समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों द्वारा किया जाता है। सर्वेयरों की खरीदी संचालन, भुगतान, परिवहन या प्रशासनिक प्रबंधन में किसी प्रकार की भूमिका नहीं होती।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर बिहार का युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जवानों ने बचाई जान
- 03 June, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
