तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 17 लोगों की मौत

1000641574

तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. राज्य के तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 17 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह बड़ी घटना राज्य के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।