शराब नीति मामला ध्वस्त — कोर्ट ने कहा CBI के सबूत नाकाफी, अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी
- bySatendra Mishra
- 27 Feb 2026, 02:29 PM
- 3 Mins
शराब नीति मामला ध्वस्त — कोर्ट ने कहा CBI के सबूत नाकाफी, अरविंद केजरीवाल- मनीष सिसोदिया बरी किया
दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कुल 23 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया है। इनमें दक्षिणी राज्य तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता भी शामिल हैं। उस वक्त पर बीआरएस में रहीं के. कविता को लगभग पांच महीने यानी 165 दिन तक जेल में रहना पड़ा था। के. कविता को शराब नीति घोटाले में 15 मार्च,2024 को हैदराबाद के उसके आवास से अरेस्ट किया गया था।
26 फरवरी 2026: राउस एवेन्यु कोर्ट ने के कविता को बरी किया।बीआएस से विधान परिषद की सदस्य रहीं के कविता दिल्ली शराब घोटाले में जेल जाने वाली अकेली महिला थीं। के. कविता को ऐसे वक्त पर दिल्ली शराब घोटाले में क्लीन चिट मिली है जब वह बीआरएस से अलग होने के बाद राज्य की राजनीति तेलंगाना जागृति के जरिए सक्रिय हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कोर्ट के ताजा फैसले से के. कविता की छवि फिर से मजबूती होगी। उन्हें लोगों की सिंपैथी भी मिलेगी।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
