नरसिंहपुर में ‘संकल्प से समाधान’ का बड़ा मंच: प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज करेंगे शिरकत,
- bySatendra Mishra
- 04 Apr 2026, 09:03 AM
- 3 Mins
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार 4 अप्रैल को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर आमजन और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे
जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री राजपूत प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस नरसिंहपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे सुबह 11:40 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर 11:45 बजे महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों से चर्चा करेंगे
इसके बाद प्रदेश के गोविंद सिंह राजपूत दोपहर 12:15 बजे विद्यालय से प्रस्थान कर 12:20 बजे शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय ‘संकल्प से समाधान’ शिविर में भाग लेंगे
कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 1:30 बजे पीजी कॉलेज से सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे और 1:45 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। शाम 5 बजे प्रभारी मंत्री नरसिंहपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे
दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
