मंडला। जिले के नेशनल हाईवे-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,
- bySatendra Mishra
- 04 Apr 2026, 03:49 PM
- 3 Mins
मंडला। जिले के नेशनल हाईवे-30 स्थित मंडला-रायपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना चारटोला के पास हलोन बांध मार्ग पर, टोल प्लाजा से कुछ किलोमीटर दूर हुई। यह क्षेत्र बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत आता है, हालांकि सभी मृतक मंडला जिले के निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसे में मोनेश मोंगरे (30 वर्ष) और संकित दास टांडिया (30 वर्ष), जो एक ही बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक चला रहे जगदीश यादव (36 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगदीश यादव पेशे से लाइनमैन थे और काम से अपने घर लौट रहे थे। दूसरी ओर सामने से आ रही बाइक पर तीन युवक सवार थे। दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के कारण जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दुर्घटना बेहद भीषण हो गई।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
