मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं।
- bySatendra Mishra
- 26 Mar 2026, 09:23 PM
- 2 Mins
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा घायल हैं। एक यात्री का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर फूटे हैं।
पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे उमरानाला इलाके में हुआ। बस में 41 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा से उमरानाला की ओर जा रही थी।
बताया गया है कि बस सौंसर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे। मौके पर डॉक्टरों की टीम और पुलिस, राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
