लोकायुक्त ने नगर पालिका नरसिंहपुर में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ लिपिक संजय तिवारी को 25000 की घूस लेते हुए रंग रंगे हाथ दबोच लिया
- bySatendra Mishra
- 08 Apr 2026, 03:40 PM
- 4 Mins
नरसिंहपुर । लोकायुक्त ने नगर पालिका नरसिंहपुर में लोक निर्माण विभाग में पदस्थ लिपिक संजय तिवारी को 25000 की घूस लेते हुए रंग रंगे हाथ दबोच लिया । यह एक ठेकेदार से बिल भुगतान का 15.5 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था ।
जबलपुर निवासी भीष्म नारायण सिंह राजपूत पिता शिवनारायण राजपूत को पेवर ब्लॉक लगाने का टेंडर वर्ष 2025 में मिला था जिसमें एफडीआर एवं पीजी राशि के रूप मे 50000 रुपए की राशि बैंक गारंटी के रूप में रखी थी टेंडर का काम आवेदक द्वारा पूर्ण कर दिया था जिसका भुगतान खाते में करवाने के बदले लोक निर्माण शाखा नगर पालिका परिषद के बाबू संजय तिवारी द्वारा 15.5 प्रतिशत के हिसाब से 52 हजार रूपए की मांग की जा रही है बिल का भुगतान आवेदक की कम्पनी के खाते में हो गया है लेकिन भुगतान के बाद से बाबू संजय तिवारी द्वारा रिश्वत नहीं देने पर एफडीआर और बैंक गारंटी रोकने तथा भविष्य में नगर पालिका परिषद में कोई काम नहीं देने की धमकी दी जा रही है ।बाबू संजय तिवारी से बातचीत करने पर 38000 रुपए रिश्वत लेने को तैयार हो गया है, आवेदक द्वारा 25000 रुपए की व्यवस्था होने पर 08 अप्रेल को आरोपी संजय तिवारी लिपिक को ₹25000 की रिश्वत लेते हुए नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में कंप्यूटर कक्ष में रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की प्रभारी निरीक्षक राहुल गजब भाई गजभिए की अगुवाई में हुई जिसमें टीएलओ निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह नरवरिया और अन्य थे ।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
ग्राम पंचायत घघरौला कला 15 लाख की लागत का सामुदायिक भवन भष्ट्राचार की भेट चढा
- 19 April, 2026
- 1 Mins
