तेन्दूखेडा विधानसभा के खुलरी ग्रामपचायत में ₹1.82 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, 3100 वृक्ष रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

1000025971

खुलरी गांव में ₹1.82 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, 3100 वृक्ष रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खुलरी (नरसिंहपुर):

ग्राम पंचायत खुलरी में विकास और नई उम्मीदों का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। क्षेत्रीय विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में नर्मदापुरम-नरसिंहपुर सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल (मुलायम भैया) ने शिरकत की। इस दौरान ₹1 करोड़ 82 लाख 82 हजार की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए गांव में 3100 पौधे भी रोपे गए।

गांव की तस्वीर और तकदीर बदलने का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खुलरी के समग्र विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उनका संकल्प है कि विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका प्रत्यक्ष लाभ गांव के हर परिवार, किसान, युवा और जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे। ₹1.82 करोड़ से अधिक के इन निर्माण व विकास कार्यों से गांव की बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

वरिष्ठ नेताओं और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय जन प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

​कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अवधेश प्रताप सिंह पटेल, राव वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री श्री राहुल कौरव, मिनेंद्र डागा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री महीष मोदी, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, शिवदयाल खैरोनिया, रमाकांत शर्मा, अमोल यादव, सुदर्शन पेठिया, राजू पाली, बसंत पटेल, डालचंद पटेल, संतोष पटेल उपस्थित रहे।

​इसके अलावा मंडल अध्यक्ष श्री प्रताप कौरव, ब्रजेंद्र पटेल, ईश्वर गुर्जर, सोनू महाराज, सीमांत राजपूत, राजेंद्र पटेल, रूपम विश्वकर्मा, गिरधारीलाल वर्मा, गुड्डू पटेल, ऋषि पचौरी, राव राजेंद्र सिंह, मुकेश पटेल, साहब सिंह बड़कुर, मंडल महामंत्री श्री पंकज शर्मा, भोजराज जाटव, मनोज पाठक, सरपंच सुशीला बाई पटेल, उपसरपंच शिखा दुबे सहित सभी कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।