गाडरवारा स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह जबलपुर की ओर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और यात्रियों में भगदड़ जैसे हालात बन गए
बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास स्थित रेलवे की पानी की टंकी में लगे छत्तों से मधुमक्खियां अचानक बाहर निकल आईं और भारी भीड़ को निशाना बनाने लगीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म नंबर 1 को तत्काल खाली कराया गया
इस हमले में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गाडरवारा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक यात्री पर एक साथ दर्जनों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया
स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि स्टेशन परिसर में लंबे समय से मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए हैं, जिनकी अनदेखी की जा रही थी। पूर्व में भी यात्रियों को इससे परेशानी होती रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
Latest News
नरसिंहपुर: ट्रेन से गिरकर बिहार का युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जवानों ने बचाई जान
- 03 June, 2026
- 4 Mins
गाडरवारा महुआखेड़ा रेत खदान को लेकर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज
- 03 June, 2026
- 4 Mins
