Follow Us:

गाडरवारा स्टेट हाईवे 44 बना गड्ढों का अड्डा: देवरी-मिढवानी स्टैंड के पास हालात बदतर

1000772981

स्टेट हाईवे 44 बना गड्ढों का अड्डा: देवरी-मिढवानी स्टैंड के पास हालात बदतर

नरसिंहपुर। स्टेट हाईवे 44 पर देवरी-मिढवानी स्टैंड के पास हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सड़क कम और गड्ढों का अड्डा ज्यादा नजर आता है। गाडरवारा-साईखेडा मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। बारिश के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है, जहां गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। कई बार हादसे होते-होते बचे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है।

करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह दुर्दशा साफ तौर पर भ्रष्टाचार और लापरवाही की कहानी बयां कर रही है। प्रशासन और संबंधित विभाग केवल कागजी दावे कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत जनता के सामने है।

यदि जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो कोई बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। जनता ने चेतावनी दी है कि अब भी सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।