मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हामुखेड़ी, जिला उज्जैन में आयोजित दिव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुए...

1000641364

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हामुखेड़ी, जिला उज्जैन में आयोजित दिव्य मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-दंपतियों को सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभाशीष प्रदान किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-विवाहित जोड़ों को दोपहिया वाहन वितरित किए, साथ ही कन्याओं को योजना की राशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सामूहिक विवाह, समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का एक अनुकरणीय माध्यम है। 

 

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।