“जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे...” वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी मध्य प्रदेश के सागर में वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना ने विरोध का ऐलान किया है
- bySatendra Mishra
- 13 Feb 2026, 11:55 AM
- 2 Mins
“जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे...” वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना की चेतावनी
मध्य प्रदेश के सागर में वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना ने विरोध का ऐलान किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिवसेना और बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर मर्यादा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से भी इस दिन सतर्क रहने की मांग की है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
