मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई है। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है
- bySatendra Mishra
- 04 Apr 2026, 08:04 PM
- 2 Mins
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा बस स्टैंड स्थित अग्रवाल लॉज की 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई है। इस भीषण हादसे में दर्जनों लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना अचानक उस शाम के समय हुई जब बस स्टैंड क्षेत्र में रोज की तरह आवाजाही जारी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत गिरने से पहले तेज आवाज हुई और देखते ही देखते पूरा भवन जमींदोज हो गया रहा है।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।भवन गिरने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। लिहाजा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
Satendra Mishra
संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।
