Follow Us:

गाडरवारा ग्राम डूंगरिया के शासकीय हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया

1000742476

डूंगरिया मे मनाया गया योग दिवस

गाडरवारा। रविवार क़ो ग्राम डूंगरिया के  शासकीय हाई स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन के उपरांत अतिथियों का स्वागत फूलमालाओं के साथ किया गया। इसके पश्चात योग अभ्यास का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में  जनप्रतिनिधि ग्राम सरपंच  अशोक गुर्जर, जनपद सदस्य श्रीमती शारदा बाई, बुद्धा ठाकुर , गणमान्य नागरिक  दादुवीर दुबे ग्राम के अन्य वरिष्ठ जन, विद्यार्थियों तथा भूतपूर्व छात्रों की भी उपस्थित रही। साथ ही विद्यालय परिवार के प्राचार्य  देवेंद्र पगारे, रत्नेश चौबे,संतोष शर्मा,नारायण लोधी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे सभी को योग के लाभ बताए गए ।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।