गाडरवारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, दोस्तों से मिलें विद्यार्थी, पाली की प्राथमिक शाला में बुजुर्ग महिला ने घंटी बजाकर किया स्कूल खुलने का शुभारंभ

1000735109

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में लौटी रौनक, दोस्तों से मिलें विद्यार्थी,

पाली की प्राथमिक शाला में बुजुर्ग महिला ने घंटी बजाकर किया स्कूल खुलने का शुभारंभ

गाडरवारा। क्षेत्रीय स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से विद्यालयों में फिर से रौनक लौटी। विद्यार्थी अपने मित्रों और शिक्षकों से मिले  तथा नए उत्साह के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागी बने। इस अवसर पर समस्त शासकीय विद्यालयों में 16 से 30 जून 2026 तक स्कूल चलें हम अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत शाला प्रारंभ उत्सव आयोजित किया गया । इसके अंतर्गत ग्राम पाली (खेरी )की शासकीय प्राथमिक शाला में  ग्राम की सबसे बुजुर्ग महिला के द्वारा स्कूल की घंटी बजाकर छात्र/छात्राओं को बुलाया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष शिवपाल धानक, स्वसहायता समूह अध्यक्ष जमना बाई ,भूरे मेहरा उपस्थित रहे। इस दौरान बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं उन्हें विशेष भोज दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्धिकी ने कहा कि इस साल हमने दर्ज संख्या क़ो बढ़ाने के प्रयास किये हैं जिसमे सफलता भी मिली हैं।

img
Author

Satendra Mishra

संवाददाता एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, प्रशासन और सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है। वे जमीनी स्तर की खबरों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक रूप में पाठकों तक पहुँचाने पर विश्वास रखते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य विश्वसनीय जानकारी के साथ जनहित से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत करना है।